सड़क हादसे में पूर्व मुखिया प्रदीप महतो के निधन पर विधायक ने जताया शोक

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार दक्षिण पंचायत के पूर्व पंचायत समिति सदस्य, पूर्व मुखिया सह अमीन प्रदीप कुमार महतो के सड़क हादसे में निधन की खबर पर मंगलवार को रोसड़ा विधायक बीरेन्द्र कुमार एवं सांसद प्रतिनिधि अशोक कुमार सिंह उनके पैतृक आवास पहुंचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर मृतक के बड़े पुत्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों को ढांढ़स बंधाया तथा घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

विधायक बीरेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रदीप कुमार महतो सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे। पंचायत प्रतिनिधि के रूप में उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनके असामयिक निधन से परिवार के साथ साथ क्षेत्र के लोगों को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

बताया गया कि प्रदीप कुमार महतो की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही उनके गांव एवं क्षेत्र में शोक का माहौल है। मंगलवार को जनप्रतिनिधियों के पैतृक आवास पहुंचने पर परिजनों ने हादसे से जुड़ी जानकारी भी साझा की।
इस दौरान पूर्वी मंडल अध्यक्ष ललित कुमार झा, चंदन राय, मणि शंकर सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

*सिंघिया में गर्म पानी में गिरने से 20 वर्षीय युवक झुलसा, डीएमसीएच रेफर – Doorbeen News*

सिंघिया में गर्म पानी में गिरने से 20 वर्षीय युवक झुलसा, डीएमसीएच रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *