व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 24 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) विद्यालयों की राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समस्तीपुर समाहरणालय स्थित एनआईसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष से जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने बैठक में भाग लिया।
बैठक के दौरान राज्यभर के मॉडल स्कूलों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, पठन-पाठन की व्यवस्था, आधारभूत संरचना और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग के संबंधित पदाधिकारी और मॉडल स्कूल की छात्राएं भी बैठक में मौजूद रहीं।


छात्राओं ने वीसी के माध्यम से साझा किए अनुभव
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मॉडल स्कूल की छात्राओं ने भी संवाद में हिस्सा लिया। छात्राओं ने विद्यालय में पठन-पाठन की व्यवस्था और उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं से संबंधित अपनी बातें अधिकारियों के समक्ष रखीं।
डीएम ने दिए स्कूलों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश
जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले के सभी मॉडल स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने विद्यालयों में नियमित एवं प्रभावी पठन-पाठन के साथ स्वच्छता, पेयजल, प्रयोगशाला, शौचालय सहित अन्य जरूरी आधारभूत सुविधाओं को दुरुस्त एवं क्रियाशील रखने पर विशेष जोर दिया।


डीएम ने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए केवल गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई ही नहीं, बल्कि विद्यालयों में आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं की उपलब्धता भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्कूलों की आवश्यकताओं का नियमित अनुश्रवण करने तथा सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

*सड़क हादसे में पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार महतो की मौत, पंचायत में शोक की लहर – Doorbeen News*
सड़क हादसे में पूर्व मुखिया प्रदीप कुमार महतो की मौत, पंचायत में शोक की लहर







