48 घंटे में चोरी का खुलासा: 38.92 ग्राम सोना, 149.59 ग्राम चांदी और 30 हजार नकद के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने महज 48 घंटे के अंदर उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 38.92 ग्राम सोना, 149.59 ग्राम चांदी, 30 हजार रुपये नकद और एक कटर बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 अगस्त की रात मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर गांव निवासी ब्रजेश रोशन पिता स्व. रामचंद्र चौधरी के घर में अज्ञात चोरों ने घुसकर करीब 2.40 लाख रुपये मूल्य के आभूषण एवं नकदी चोरी कर ली थी। मामले में मुफस्सिल थाना कांड संख्या 365/26 दर्ज किया गया था।

घटना के बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम गठित कर जांच शुरू की गई। टीम ने तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अमिषेक कुमार राय, विकास कुमार और सन्नी कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि तीनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस अन्य मामलों में उनकी संलिप्तता की जांच कर रही है।

बरामद सामान

  • 38.92 ग्राम सोना
  • 149.59 ग्राम चांदी
  • 30,000 रुपये नकद
  • एक कटर

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

*NSUI के अनशन को आइसा ने दिया सक्रिय समर्थन – Doorbeen News*

NSUI के अनशन को आइसा ने दिया सक्रिय समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *