मारपीट मामले में चार नामजद आरोपित गिरफ्तार, पूछताछ के बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत में

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर थाना अंतर्गत परसा पंचायत के लालपुर गांव में बीते दिनों हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने शनिवार की देर रात थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाकर चार प्राथमिकी अभियुक्तों को उनके गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों को थाना लाकर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ की।

इसके बाद रविवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर थाना कांड संख्या 120/26 के तहत 27 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद से ही पुलिस मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में शनिवार की रात पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लालपुर गांव में छापेमारी की।

इस दौरान चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। उन्होंने कहा कि
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लालपुर गांव निवासी सुभाष मंडल के पुत्र प्रद्युम्न कुमार, सुभाष मंडल के पुत्र उत्तम कुमार उर्फ विकास कुमार, मिथिलेश कुमार के पुत्र गंगेश कुमार तथा स्व नानदेव मंडल के पुत्र सुभाष मंडल के रूप में की गई है। गिरफ्तारी के बाद सभी उन्होंने कहा कि आरोपितों को शिवाजीनगर थाना लाया गया, जहां पुलिस ने मामले से संबंधित बिंदुओं पर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।

उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के कारण पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी में नामजद आरोपितों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार चारों आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

*NSUI ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला फूंका, एक्सप्रेसवे का रूट बदलने की मांग तेज – Doorbeen News*

NSUI ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला फूंका, एक्सप्रेसवे का रूट बदलने की मांग तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *