NSUI ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का पुतला फूंका, एक्सप्रेसवे का रूट बदलने की मांग तेज

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, 23 अगस्त 2026। प्रस्तावित पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे के रूट से KSR कॉलेज, सरायरंजन को बचाने की मांग को लेकर NSUI का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय का पुतला दहन कर विरोध जताया और सरकार से एक्सप्रेसवे का रूट बदलने की मांग की।

पुतला दहन का नेतृत्व भूख हड़ताल पर बैठे NSUI जिलाध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि KSR कॉलेज को बचाने की लड़ाई हजारों विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार से जुड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक्सप्रेसवे के नाम पर शिक्षण संस्थान को प्रभावित करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी।

यह सिर्फ कॉलेज नहीं, शिक्षा व्यवस्था बचाने की लड़ाई’
आंदोलन के समर्थन में पहुंचे NSUI के राष्ट्रीय महासचिव चुन्नू सिंह ने कहा कि यह केवल KSR कॉलेज को बचाने का आंदोलन नहीं, बल्कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा सवाल है। उन्होंने कहा कि युवा शिक्षा और रोजगार के अवसर चाहते हैं और सरकार को शिक्षण संस्थानों को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने KSR कॉलेज को बचाने तक आंदोलन में साथ देने की बात कही।

जिला कांग्रेस कमेटी समस्तीपुर के पूर्व अध्यक्ष मो. अबु तमीम ने कहा कि KSR कॉलेज को बचाने की लड़ाई किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि समाज और आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि छात्रों की लोकतांत्रिक मांगों के समर्थन में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है।

वहीं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव राम कलेवर प्रसाद सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज की सबसे बड़ी पूंजी है। KSR कॉलेज पर प्रस्तावित संकट को उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़ा गंभीर विषय बताया और कॉलेज को सुरक्षित रखने की मांग का समर्थन किया।

 

रूट बदलने की मांग, आंदोलन जारी रखने की चेतावनी
NSUI ने सरकार से मांग की कि पटना–पूर्णिया एक्सप्रेसवे का प्रस्तावित रूट तत्काल बदला जाए और KSR कॉलेज को हर हाल में सुरक्षित रखा जाए। संगठन ने कहा कि मांगों पर ठोस पहल होने तक भूख हड़ताल और शिक्षा बचाओ सत्याग्रह जारी रहेगा।

कांग्रेस व छात्र संगठनों के नेताओं ने दिया समर्थन
आंदोलन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, एससी विभाग के जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर राम, कामगार कर्मचारी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैज अहमद फैज, डॉ. एनके आनंद, हिमांशु कुमार, विवेक विराट, ललन कुमार यादव, गुंजन चौधरी, शहरी जिला उपाध्यक्ष सनातन कुमार बाला, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष कुमार, अब्दुल मालिक, उदय केतु चौधरी, शिवराम ठाकुर, विकास कुमार, संजय चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

इसके अलावा आइसा जिलाध्यक्ष लोकेश राज, उपाध्यक्ष दीपक यदुवंशी, एसएफआई जिलाध्यक्ष चंदन कुमार, अमन कुमार तथा शहरी महासचिव अखलाकुर रहमान सिद्दीकी समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा कार्यकर्ताओं ने आंदोलन का समर्थन किया।

*अंतिम सोमवारी से पहले खुदनेश्वर स्थान मंदिर का निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट – Doorbeen News*

अंतिम सोमवारी से पहले खुदनेश्वर स्थान मंदिर का निरीक्षण, भीड़ प्रबंधन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *