तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य पथ पर सुगा रमौल पुल के समीप हादसा, बाइक सवार दो युवक भी घायल

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत बंधार पंचायत के वार्ड 14 निवासी 61 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ललन बैठा की गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा रोसड़ा हथौड़ी मुख्य पथ पर सुगा रमौल पुल के समीप उनके घर के सामने हुआ। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार ललन बैठा अपने घर के सामने सड़क किनारे बैठे हुए थे। इसी दौरान रोसड़ा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बाइक संख्या बीआर 33 बीएफ 2150 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ललन बैठा गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

बताया गया कि बाइक पर दो युवक सवार थे। दोनों की पहचान बेला पबरा हरिपुरा निवासी रामलाल राय और राजन राय के रूप में हुई है। राजन राय के पिता का नाम दिनेश यादव बताया गया है। दुर्घटना में दोनों बाइक सवार भी घायल हो गए, जिनका निजी अस्पताल में इलाज कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही रोसड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जानकारी ली।

मृतक ललन बैठा सेवानिवृत्त शिक्षक थे। उनके दो पुत्र हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के सदस्यों और सगे-संबंधियों में शोक की लहर दौड़ गई। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि रोसड़ा हथौड़ी मुख्य पथ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों का परिचालन होता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने, नियमित वाहन जांच कराने तथा यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है।

इस संबंध में थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर लालबाबू कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि वे स्वयं भी घटनास्थल पर गए थे। परिजनों द्वारा शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।

*करनाल मजदूरी करने निकला 27 वर्षीय राज माझी लापता, चार बच्चों संग परिवार बेहाल – Doorbeen News*

करनाल मजदूरी करने निकला 27 वर्षीय राज माझी लापता, चार बच्चों संग परिवार बेहाल

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *