व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
15 अगस्त दोपहर बाद मोबाइल हुआ बंद, पत्नी ने हथौड़ी थाना में दिया आवेदन; पुलिस तलाश में जुटी
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर, शिवाजीनगर। हथौड़ी थाना क्षेत्र की बल्लीपुर पंचायत के वार्ड-10 निवासी 27 वर्षीय राज माझी के करनाल से लापता होने का मामला सामने आया है। राज मजदूरी करने के लिए करनाल गए थे। कई दिनों से उनका कोई सुराग नहीं मिलने से पत्नी और चार छोटे बच्चों समेत पूरा परिवार परेशान है। मामले को लेकर उनकी पत्नी फूल कुमारी देवी ने हथौड़ी थाना में लिखित आवेदन देकर पति की तलाश कराने की गुहार लगाई है।
15 अगस्त को दोपहर बाद मोबाइल हुआ बंद
थाने में दिए आवेदन के अनुसार, राज माझी 14 अगस्त को करीब 11 बजे घर से करनाल में मजदूरी करने के लिए निकले थे। अगले दिन 15 अगस्त को दोपहर करीब दो बजे तक उनकी पत्नी से मोबाइल फोन पर बातचीत हुई। उस समय सब कुछ सामान्य था।
इसके कुछ देर बाद राज का मोबाइल अचानक बंद बताने लगा। परिजनों ने लगातार फोन और अन्य माध्यमों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। परिवार ने अपने स्तर से भी परिचितों और अन्य लोगों से जानकारी लेने का प्रयास किया, लेकिन अब तक राज के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
चार छोटे बच्चों के साथ पत्नी को सता रही चिंता
राज माझी के लापता होने के बाद पत्नी फूल कुमारी देवी के साथ उनके चार छोटे बच्चे भी परेशान हैं। बच्चों में 10 वर्षीय निशा कुमारी, आठ वर्षीय शीतल कुमारी, छह वर्षीय प्राची कुमारी और चार वर्षीय अयांश कुमार शामिल हैं।
परिजनों के अनुसार, राज के कई दिनों से घर नहीं लौटने और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिलने से परिवार की चिंता लगातार बढ़ रही है। पत्नी और बच्चों को अब भी उनके सकुशल वापस लौटने की उम्मीद है।


पुलिस ने कहा- आवेदन मिला, तलाश जारी
हथौड़ी थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि राज माझी की गुमशुदगी को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। आवेदन के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गुमशुदा व्यक्ति के संबंध में जानकारी जुटाने और उनकी तलाश का प्रयास कर रही है।
परिजनों ने पुलिस से राज माझी की जल्द खोजबीन कर उन्हें सकुशल वापस लाने की मांग की है।

*KSR कॉलेज बचाने को NSUI का अनशन दूसरे दिन भी जारी, 2 नए साथी भूख हड़ताल में शामिल – Doorbeen News*
KSR कॉलेज बचाने को NSUI का अनशन दूसरे दिन भी जारी, 2 नए साथी भूख हड़ताल में शामिल









