व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रजौर रामभद्रपुर पंचायत में गुरुवार को महाराज जी पोखर में चल रहे छठ घाट निर्माण कार्य का बीडीओ वीरेंद्र कुमार सिंह ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की स्थिति देखकर बीडीओ ने नाराजगी जताई और संबंधित कर्मियों को गुणवत्ता में सुधार करते हुए कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया।


बीडीओ ने मौके पर मौजूद तकनीकी सहायक जेई विकास कुमार और पंचायत सचिव जितेंद्र कुमार से निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, निर्माण सामग्री तथा घाट के निर्माण में निर्धारित मापदंडों के पालन की भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने कहा कि छठ घाट जैसे महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


निर्माण कार्य मजबूत, सुरक्षित और उपयोगी होना चाहिए, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।उन्होंने संबंधित कर्मियों को कमियों को तत्काल दूर कर निर्माण कार्य में पुनः सुधार करने का निर्देश दिया। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह सहित पंचायत से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद थे। बीडीओ ने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी परिस्थिति में समझौता नहीं किया जाएगा और कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी।


*राजीव गांधी की जयंती पर भव्य मूर्ति का अनावरण – Doorbeen News*






