मॉर्निंग वॉक कर रही गर्भवती महिला को टाटा 407 ने मारी ठोकर, मौके पर मौत

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य मार्ग किया जाम, चालक वाहन छोड़कर फरार

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर। हथौड़ी थाना क्षेत्र के रहटौली पंचायत के वार्ड 5 में बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में मॉर्निंग वॉक कर रही एक महिला की मौत हो गई। महिला को तेज रफ्तार टाटा 407 पार्सल वाहन ने ठोकर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

मृतका की पहचान रोशन सहनी की 25 वर्षीय पत्नी अंकिता देवी उर्फ अंकित गुप्ता के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला आठ माह की गर्भवती थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और आसपास के लोगों में कोहराम मच गया।

हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भागा

घटना के बाद टाटा 407 का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रोसड़ा-हथौड़ी मुख्य मार्ग को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित रहा।

सूचना मिलने पर हथौड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया और यातायात बहाल कराया।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त टाटा 407 को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

*नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प – Doorbeen News*

नशामुक्त समाज के लिए विद्यार्थियों ने लिया संकल्प

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *