व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बथुआ बुजुर्ग स्थित डीहवरनी स्थान के समीप सोमवार सुबह तालाब की सीढ़ी पर करीब 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पिछले करीब 10 दिनों से इसी क्षेत्र में रह रहा था और रात में तालाब के समीप ही सोता था। वह कभी लोगों से भोजन मांगकर खा लेता था और अधिकांश समय अकेले बैठा रहता था।
सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने युवक को सीढ़ी पर पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसकी मौत की जानकारी हुई। सूचना पर डायल 112 और मुसरीघरारी पुलिस को दी गई। युवक पैंट-शर्ट पहने था। पास में पानी की बोतल और बिस्किट पड़ा था। मुंह से झाग अथवा लार निकलने की बात भी सामने आई। हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम के बाद ही स्पष्ट होगा।


नगर पंचायत और पुलिस के बीच उलझा मामला
बताया गया कि पुलिस ने शव के अंतिम संस्कार के लिए नगर पंचायत से संपर्क किया, लेकिन नगर पंचायत की ओर से फंड उपलब्ध नहीं होने की बात कही गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर चौकीदार तैनात किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने आवेदन देने और जेसीबी की व्यवस्था करने की बात कही है।
अज्ञात शव की पहचान के लिए फोटो, हुलिया और अन्य पहचान चिह्न सुरक्षित कर परिजनों की तलाश जरूरी है। स्थानीय लोगों ने पोस्टमार्टम समेत नियमानुसार पूरी प्रक्रिया कराने की मांग की है।


*नराकास की हिंदी लेखन प्रतियोगिता में अविनाश गिरि को द्वितीय पुरस्कार – Doorbeen News*
नराकास की हिंदी लेखन प्रतियोगिता में अविनाश गिरि को द्वितीय पुरस्कार








