व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी के मार्गदर्शन एवं विभागाध्यक्ष डॉ आरती कुमारी की दूरदर्शी पहल के तहत ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के विश्वविद्यालय जन्तु विज्ञान विभाग में “आधुनिक समस्याओं के अभिनव समाधान में जैव-अनुकरण (Biomimetics) की भूमिका” विषय पर आमंत्रित व्याख्यान आयोजित किया गया।


आमंत्रित वक्ता डॉ विद्यानाथ झा ने बायोमिमेटिक्स की अवधारणा एवं आधुनिक समस्याओं के समाधान में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न जीव-जन्तुओं के रोचक उदाहरणों के माध्यम से बताया कि प्रकृति की संरचनाओं, व्यवहार एवं अनुकूलन से प्रेरणा लेकर नवीन एवं प्रभावी समाधान विकसित किए जा सकते हैं। व्याख्यान विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी रहा। कार्यक्रम में डॉ अतनु बनर्जी एवं डॉ सुशोवन बनिक की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। अंत में डॉ पारुल बनर्जी ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

*लनामिवि के एनएसएस कोषांग द्वारा समस्तीपुर जिला के स्वयंसेवकों का सात दिवसीय आवासीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण दूसरे दिन जारी – Doorbeen News*








