हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यालयों में राष्ट्रगान, राष्ट्रीय गीत व रंगोली से देशभक्ति का संदेश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सभी विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने समूह में राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में रंगोली निर्माण, संगोष्ठी सहित कई गतिविधियों का आयोजन कर बच्चों में देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

राष्ट्रगान और राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के माहौल से गूंज उठा।छात्र छात्राओं ने पूरे अनुशासन के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं विभिन्न विद्यालयों में छात्र छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। रंग बिरंगी रंगोलियों ने विद्यालय परिसर की सुंदरता बढ़ाने के साथ साथ कार्यक्रम को आकर्षण का केंद्र बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालयों में संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, देश के प्रति जिम्मेदारी, स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में जानकारी दी। बच्चों को बताया गया कि देश के विकास में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का पालन करने, अनुशासन बनाए रखने तथा समाज एवं देश के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामजन्म सिंह ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति समर्पण और देशभक्ति की भावना जागृत करने का सशक्त माध्यम है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है और वे राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारियों को समझते हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व बीआरपी सह प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, मो. अब्दुल्लाह, सत्यनारायण आर्य, अरुण पासवान, सुभाष सिंह, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, रामनाथ पंडित, हीरानंद झा, अवधेश चौधरी, प्रवीण कुमार, प्रकाश कुमार, मोहम्मद जैनुद्दीन, संजीत कुमार, जहाआरा, प्रवीण, सरिता कुमारी, अजय कुमार राय, शांति भूषण, उमेश प्रसाद राय, प्रदीप कुमार, प्रमोद पासवान, पिंकी कुमारी, कोमल कुमारी, नंदन कुमारी, हेमंत कुमार एवं देवानंद कामत सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं प्रधान शिक्षकों की सक्रिय भूमिका रही। शिक्षकों ने बच्चों को कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। पूरे प्रखंड में आयोजित गतिविधियों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का संदेश विद्यार्थियों तक पहुंचाया गया।

*पंचायत समिति की बैठक में आवास योजना में गड़बड़ी का उठा मामला, नल-जल व पंचायतों में कर्मियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल – Doorbeen News*

पंचायत समिति की बैठक में आवास योजना में गड़बड़ी का उठा मामला, नल-जल व पंचायतों में कर्मियों की अनुपस्थिति पर भी सवाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *