बरबट्टा गांव में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी, दो लाख से अधिक के जेवरात व सामान ले गए चोर

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सरायरंजन ब्लॉक के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा गांव स्थित पेठिया चौक पर रविवार देर रात चोरों ने बारी-बारी से तीन दुकानों को निशाना बनाया। चोर दुकानों के ताले तोड़कर जेवरात, नकदी और किराना सामान सहित दो लाख रुपए से अधिक का सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी सोमवार सुबह दुकानदारों को हुई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

पातेपुर गांव निवासी रंजन कुमार साह की पेठिया चौक पर ज्वेलरी की दुकान है। उन्होंने बताया कि वे रोज की तरह रविवार शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह मकान मालिक ने फोन कर बताया कि दुकान खुली हुई है। इसके बाद वे आनन-फानन में दुकान पर पहुंचे। वहां दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।

रंजन कुमार साह के अनुसार, चोर दुकान में रखे सोना-चांदी के जेवरात और गल्ले में रखे करीब 1,200 रुपए नकद चोरी कर ले गए। चोरी गए जेवरात की कीमत दो लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।

इसी चौक पर सुरेश महतो की किराना दुकान में भी चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की। दुकानदार के अनुसार, दुकान से करीब 40 हजार रुपए मूल्य का किराना सामान चोरी हुआ है। वहीं, चौक की एक अन्य दुकान को भी चोरों ने निशाना बनाया।
दुकानों में चोरी की सूचना मिलने पर 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

*इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय में हुआ तुलसी उत्सव, बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प – Doorbeen News*

इको क्लब के तत्वावधान में विद्यालय में हुआ तुलसी उत्सव, बच्चों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *