46 वाहनों पर कार्रवाई, ₹1.62 लाख जुर्माना; बसों की सुरक्षा व्यवस्था भी जांची गई

Doorbeen News Desk :

सहरसा,  जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय ने सहरसा-बनगांव मार्ग पर विशेष वाहन जांच एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 46 वाहनों से लगभग ₹1.62 लाख का जुर्माना वसूला गया।

जांच में दोपहिया चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बीमा समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं ऑटो, चारपहिया और ट्रैक्टर चालकों के कागजात भी खंगाले गए। हेलमेट पहनने के बजाय वाहन में टांगकर चलने वाले चालकों को मौके पर हेलमेट पहनाकर भविष्य में नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई।

इसी दौरान सुपर मार्केट बस स्टैंड में बसों की भी विशेष जांच की गई। फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD) और अन्य सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता की जांच की गई। जिन बसों में सुरक्षा उपकरण अधूरे या एक्सपायर मिले, उनके संचालकों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

बस चालकों को मुख्य सड़क पर यात्रियों को चढ़ाने-उतारने के बजाय बस स्टैंड परिसर का ही उपयोग करने का निर्देश दिया गया, ताकि जाम की समस्या से बचा जा सके।

जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार बरनवाल ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे।

 

*सिर्फ शौचालय बनाना नहीं, उसे उपयोग में रखना भी जरूरी: समस्तीपुर में ODF को स्थायी बनाने की बनी रणनीति – Doorbeen News*

सिर्फ शौचालय बनाना नहीं, उसे उपयोग में रखना भी जरूरी: समस्तीपुर में ODF को स्थायी बनाने की बनी रणनीति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *