करेह नदी किनारे बोरज मोइन से मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस 

 

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के बरियाही घाट क्षकरेह नदी से सटे बोरज मोइन में गुरुवार को लगभग 35 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना शिवाजीनगर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया। घटनास्थल पर पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का भी बारीकी से निरीक्षण किया।

प्रथम दृष्टया शव मिलने के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। ऐसे में पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना देने की तैयारी की जा रही है, ताकि यदि कहीं किसी व्यक्ति के लापता होने की सूचना दर्ज हो तो उसकी पहचान कराई जा सके। स्थानीय लोगों के बीच शव मिलने की घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के अनुमान से बचने की अपील करते हुए कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले युवक को देखा गया था और वह विछिप्त टाइप का लग रहा था ।
थानाध्यक्ष रवींद्र कुमार ने बताया कि बरियाही घाट के समीप एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

 

*गीदड़ के काटने से छह वर्षीय मासूम की 13 दिन बाद मौत, गांव में पसरा मातम – Doorbeen News*

गीदड़ के काटने से छह वर्षीय मासूम की 13 दिन बाद मौत, गांव में पसरा मातम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *