बिहार में सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव, शनिवार को हाफ डे रहेगा विद्यालय

व्हाट्सएप से जुड़ने के लिए क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: पटना।  बिहार शिक्षा विभाग ने सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में आंशिक संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सोमवार से शुक्रवार तक सभी सरकारी विद्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होंगे, जबकि शनिवार को विद्यालय हाफ डे रहेगा। शनिवार को विद्यालय का संचालन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा।

आदेश के अनुसार, शनिवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पूर्व निर्धारित शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियां दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। इसके बाद 12:00 बजे से 12:40 बजे तक मध्याह्न भोजन कराया जाएगा और भोजन के बाद विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी।

वहीं, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को कक्षा 9 से 12 तक की पढ़ाई एवं अन्य निर्धारित गतिविधियां दोपहर 1:00 बजे तक संचालित होंगी। विद्यार्थियों के जाने के बाद शिक्षक एक घंटे तक अगले दिन एवं अगले सप्ताह की पाठ योजना तैयार करने, कॉपियों का मूल्यांकन, शिक्षक डायरी अद्यतन, गृहकार्य की जांच, प्रयोगशाला प्रबंधन तथा आवश्यक रिमेडियल क्लास सहित अन्य शैक्षणिक कार्य करेंगे।

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश की अन्य सभी शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी। सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति के बाद यह आदेश जारी किया गया है और इसे राज्य के सभी सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया गया है।

*13-14 अगस्त को ताजपुर प्रखंड-अंचल पर सत्याग्रह आंदोलन करेगा खेग्रामस व भाकपा माले – Doorbeen News*

13-14 अगस्त को ताजपुर प्रखंड-अंचल पर सत्याग्रह आंदोलन करेगा खेग्रामस व भाकपा माले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *