सहरसा में जिला समन्वय समिति की बैठक, डीएम ने योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें 
Doorbeen News Desk: सहरसा।जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार ने बुधवार को गूगल मीट के माध्यम से जिला समन्वय समिति की बैठक कर विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा कीबैठक में उप विकास आयुक्त, सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी शामिल हुए

बैठक में डीएम ने सबसे पहले सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को समय पर सरकारी सेवाओं का लाभ मिल सके।

समीक्षा के दौरान उन्होंने पंचायत सरकार भवन, विवाह भवन, ग्रामीण हाट समेत अन्य सरकारी योजनाओं के लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिया। साथ ही सभी अंचल अधिकारियों को परिमार्जन, दाखिल-खारिज तथा जाति, आय और निवास प्रमाण-पत्र से जुड़े आवेदनों का पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

जिला पदाधिकारी ने विद्युत विभाग को पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना को मिशन मोड में लागू करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचाने के लिए कार्यों में तेजी लाई जाए और नियमित समीक्षा की जाए।

बैठक के अंत में डीएम ने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय, जवाबदेही और समयबद्ध कार्य संस्कृति अपनाते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

*सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर- बलिया-गाजीपुर- वाराणसी -प्रयागराज के रास्ते सुपौल और नई दिल्‍ली के मध्‍य स्पेशल ट्रेन का परिचालन – Doorbeen News*

सहरसा-बरौनी-शाहपुर पटोरी-हाजीपुर- बलिया-गाजीपुर- वाराणसी -प्रयागराज के रास्ते सुपौल और नई दिल्‍ली के मध्‍य स्पेशल ट्रेन का परिचालन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *