शादी का झांसा देकर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk : समस्तीपुर/विभूतिपुर। विभूतिपुर थाना क्षेत्र से गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक कोचिंग संस्थान के शिक्षक पर अपनी ही छात्रा को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने तथा आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगा हैमामले में पीड़िता की मां के आवेदन पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री करीब दो वर्ष पूर्व आरोपी शिक्षक के कोचिंग संस्थान में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि शिक्षक छुट्टी के बाद छात्रा को बहला-फुसलाकर रोकता था। 15 अप्रैल 2026 को अन्य छात्रों के चले जाने के बाद उसने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया और घटना का आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

आवेदन के अनुसार, आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर छात्रा का लगातार शोषण करता रहा। लोक-लाज और बदनामी के डर से पीड़िता किसी को कुछ नहीं बता सकी। बाद में जब वह पटना चली गई, तब भी आरोपी ने फोन कर धमकाया। आरोप है कि वापस आने पर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर फिर दुष्कर्म किया गया और एक अन्य शिक्षक की मदद से दोबारा वीडियो बनाया गया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब 17 जुलाई को पीड़िता के पिता समेत अन्य लोगों के मोबाइल पर आपत्तिजनक तस्वीरें भेजी गईं। इसके बाद पीड़िता की मां ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी शिक्षक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

 

*डेहरी ईओ हत्याकांड की जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी गठित – Doorbeen News*

डेहरी ईओ हत्याकांड की जांच के लिए 8 सदस्यीय एसआईटी गठित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *