व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk:सासाराम। डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार हत्याकांड की जांच अब विशेष जांच दल (एसआईटी) करेगी। मगध प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) विकास वैभव ने मामले की निष्पक्ष, वैज्ञानिक और त्वरित जांच के लिए आठ सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है।
आईजी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 1 अगस्त को औरंगाबाद जिले के बारूण क्षेत्र में डेहरी नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की उस समय हत्या कर दी गई थी, जब वे डेहरी से पटना जा रहे थे।



एसआईटी का नेतृत्व औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा करेंगे। टीम में औरंगाबाद के एसडीपीओ-2 आदित्य कुमार, बारूण सर्किल इंस्पेक्टर परवेज अली, बारूण थानाध्यक्ष रंजीत कुमार तथा डीआईयू सेल के सब इंस्पेक्टर चंद्रहास को शामिल किया गया है।
वहीं, रोहतास जिले से डेहरी नगर अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार दूबे, डेहरी थानाध्यक्ष राहुल तथा डीआईयू सेल के प्रभारी राजकुमार यादव को भी एसआईटी का सदस्य बनाया गया है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एसआईटी सभी पहलुओं की गहन जांच कर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का प्रयास करेगी।



*31 साल बाद बांकीपुर में भाजपा का किला ध्वस्त, उपचुनाव के नतीजे ने दिए बड़े राजनीतिक संकेत – Doorbeen News*
31 साल बाद बांकीपुर में भाजपा का किला ध्वस्त, उपचुनाव के नतीजे ने दिए बड़े राजनीतिक संकेत






