शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक गिरफ्तार, मेडिकल जांच में अल्कोहल की पुष्टि

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: सरायरंजन थाना क्षेत्र के हरिपुर बरहता गांव स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरिपुर बरहता में सोमवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचे एक शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच में शिक्षक के शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में थाने पर रखा गया है। मंगलवार को उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

गिरफ्तार शिक्षक की पहचान अविनाश आनंद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि संबंधित शिक्षक प्रतिदिन शराब पीकर विद्यालय आते हैं और नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाते हैं। शिकायत मिलने के बाद सरायरंजन थाना पुलिस विद्यालय पहुंची और शिक्षक को हिरासत में ले लिया।

इसके बाद शिक्षक की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें उनके शरीर में अल्कोहल की मात्रा पाए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के आधार पर पुलिस टीम विद्यालय पहुंची थी। मौके पर शिक्षक की स्थिति संदिग्ध प्रतीत होने पर उन्हें मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। जांच रिपोर्ट में शराब के सेवन की पुष्टि हुई है। इसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के निर्देश के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद विद्यालय और आसपास के ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कोई शिक्षक नशे की हालत में विद्यालय पहुंचे तो इससे बच्चों की पढ़ाई और विद्यालय का माहौल प्रभावित होता है।

*एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर का आइसा ने किया घेराव, शैक्षणिक अराजकता व अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन – Doorbeen News*

एलकेवीडी कॉलेज ताजपुर का आइसा ने किया घेराव, शैक्षणिक अराजकता व अवैध वसूली के खिलाफ प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *