व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: नागपंचमी एवं मां विषहरी पूजा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानूनसम्मत तरीके से संपन्न कराने को लेकर समस्तीपुर जिला के सिंघिया प्रखंड प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। रविवार को थाना क्षेत्र के नीरपुर भरड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों में थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से प्रशासनिक निर्देशों का पालन करने की अपील की।
इस दौरान ग्रामीणों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि आज सोमवार को नागपंचमी के अवसर पर मां विषहरी पूजा, मेला अथवा जुलूस के दौरान वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत सांप, बिच्छू सहित किसी भी वन्यजीव एवं सरीसृप प्राणी के साथ करतब दिखाना, प्रदर्शन करना या सार्वजनिक रूप से खेलना पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि धार्मिक आस्था की आड़ में कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। साथ ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से संवेदनशील स्थलों और गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। प्रशासन ने ऐसे लोगों की भी पहचान कर ली है जो प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं तथा अन्य संदिग्ध व्यक्तियों पर भी नजर रखी जा रही है। बीडीओ विवेक रंजन एवं थानाध्यक्ष श्याम कुमार मेहता ने पूर्व में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी ग्रामीणों को स्पष्ट किया था कि वन्यजीवों के साथ किसी भी प्रकार का प्रदर्शन कानूनन अपराध है।
अधिकारियों ने कहा कि प्रशासन धार्मिक भावनाओं का पूरा सम्मान करता है, लेकिन वन्यजीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि नागपंचमी का पर्व श्रद्धा, शांति और कानून का पालन करते हुए मनाएं तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।




*चार दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार – Doorbeen News*
चार दिनों से सफाई कर्मियों की हड़ताल, शहर में जगह-जगह कचरे का अंबार





