व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर नगर निगम के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर जारी हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर में नियमित साफ-सफाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है और जगह-जगह कचरे का अंबार लग गया है। आरएसबी इंटर कॉलेज रोड, कचहरी, भोला चौक, जिला परिषद कार्यालय के सामने, काशीपुर सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में कचरा नहीं उठने से गंदगी फैल रही है। सड़क किनारे जमा कचरे से दुर्गंध उठ रही है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



कचरे के ढेर पर आवारा पशु पहुंचकर उसे इधर-उधर बिखेर देते हैं, जिससे गंदगी और बढ़ जाती है। कई स्थानों पर लोगों को सड़क किनारे फैले कचरे के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार चार दिनों से सफाई व्यवस्था ठप रहने के कारण संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द सफाई कर्मियों की मांगों का समाधान कर हड़ताल समाप्त कराने तथा शहर की नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है।



*समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य शुभारंभ – Doorbeen News*
समस्तीपुर में ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान’ का हुआ भव्य शुभारंभ






