गुरु पूर्णिमा पर शिक्षाविद मंच की व्याख्यानमाला आयोजित, ‘सनातन धर्म में गुरु की महत्ता’ पर हुआ मंथन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर समस्तीपुर जिला शिक्षाविद मंच के तत्वावधान में ताजपुर रोड स्थित समता सदन परिसर में “सनातन धर्म में गुरु की महत्ता” विषय पर भव्य व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, साहित्यकारों, समाजसेवियों एवं विभिन्न क्षेत्रों के बुद्धिजीवियों ने भाग लेकर गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आदर्श मिथिला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिक्षाविद डॉ. परमानन्द लाभ ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। स्वागताध्यक्ष एवं जिला लोक स्वातंत्र्य संगठन के महासचिव अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र, माला एवं पाग पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर डॉ. परमानन्द लाभ की नवीनतम कृतियों “महर्षि मेंहीं की समन्वय दृष्टि : वैशिष्ट्य निरूपण” तथा “संतमत में गुरु-गरिमा” का लोकार्पण भी किया गया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. परमानन्द लाभ ने कहा कि सनातन धर्म शाश्वत और सार्वकालिक धर्म है। उन्होंने कहा कि सद्गुरु की शरण में जाकर ही मनुष्य स्वयं को जान सकता है और आत्मबोध के माध्यम से परमात्मा की प्राप्ति संभव होती है।

मुख्य अतिथि प्रो. हरिनारायण सिंह ‘हरि’ ने व्यास जयंती की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु से बढ़कर इस संसार में कोई नहीं है। वहीं, विशिष्ट वक्ता एवं महामहिम राज्यपाल के पूर्व सलाहकार डॉ. मायानन्द राय ने कहा कि गुरु ही सच्चे ज्ञान का स्रोत हैं और उनके मार्गदर्शन से शिष्य का इहलोक और परलोक दोनों सफल होते हैं।

कार्यक्रम में विषय-सार प्रस्तुत करते हुए प्रसिद्ध इतिहासकार एवं डॉ. शालिग्राम मिश्र कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. केशव कुमार सिंह ने भारतीय गुरु-परंपरा के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम का संचालन विनयकृष्ण ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन समदर्शी राजगृहार ने किया। अंत में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर आचार्य परमानन्द प्रभाकर, नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. गौरव, शंकर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार सिंह, रामसजीवन पाण्डेय, राजकुमार चौधरी, डॉ. जीतेन्द्र कुमार सिंह, डॉ. रामसूरत प्रियदर्शी, डॉ. रवींद्र चन्द्र वर्मा, रमेश कुमार वर्मा, धीरेन्द्र कुमार कर्ण, उदयशंकर सिंह, चन्द्रभूषण तिवारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

*‘नशे से दूरी, विकसित भारत की जिम्मेदारी’: महिला कॉलेज में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प – Doorbeen News*

‘नशे से दूरी, विकसित भारत की जिम्मेदारी’: महिला कॉलेज में युवाओं ने लिया नशामुक्त भारत का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *