पटेल मैदान की पिच अब होगी प्रोफेशनल: डीएम ने क्रिकेट पिच रोलर का किया उद्घाटन, खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर अभ्यास का मंच

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले में क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए एक नई सुविधा जुड़ गई है। बुधवार को साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (SBPDCL) और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पटेल मैदान में क्रिकेट पिच रोलर का उद्घाटन जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह समेत जिला प्रशासन और एसबीपीडीसीएल के अधिकारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि जिले में खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक खेल संसाधनों के उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास का अवसर मिलेगा और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार होगा।

उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी खेल के विकास के लिए बेहतर संसाधन आवश्यक हैं। क्रिकेट पिच रोलर उपलब्ध होने से पटेल मैदान की पिचों का नियमित और गुणवत्तापूर्ण रखरखाव संभव होगा। इससे खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास की सुविधा मिलेगी और भविष्य में जिला एवं राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी सुविधा होगी।

कार्यक्रम के दौरान एसबीपीडीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि कंपनी ने अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) कार्यक्रम के तहत खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह क्रिकेट पिच रोलर उपलब्ध कराया है। अधिकारियों ने भविष्य में भी खेल और जनहित से जुड़े कार्यों में सहयोग जारी रखने की बात कही।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी और उप विकास आयुक्त का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने क्रिकेट मैदान और नए पिच रोलर का अवलोकन किया तथा खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

*समस्तीपुर सदर अस्पताल में डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा का शुभारंभ, कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार सुविधा – Doorbeen News*

समस्तीपुर सदर अस्पताल में डे-केयर कीमोथेरेपी सेवा का शुभारंभ, कैंसर मरीजों को स्थानीय स्तर पर मिलेगी उपचार सुविधा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *