पंसस रेखा देवी के निधन से बेला गांव में शोक, जनप्रतिनिधियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत रहियार उत्तर पंचायत के बेला गांव वार्ड 9 निवासी एवं वर्तमान पंचायत समिति सदस्य रेखा देवी (46) के असामयिक निधन से पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की खबर मिलते ही जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा ग्रामीणों ने गहरा दुख व्यक्त किया।

रविवार को पूरे सम्मान और बैंड-बाजे के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। उनके बड़े पुत्र राहुल कुमार राम ने मुखाग्नि दी। रेखा देवी के पति चंद्र देव राम जो वर्तमान में विकास मित्र के पद पर कार्यरत हैं, उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी वर्ष 2005 से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उनका लगातार इलाज चल रहा था।

शनिवार को उन्हें बेहतर इलाज के लिए दरभंगा ले जाया गया था। चिकित्सक से परामर्श लेने के बाद जब वे उन्हें लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में बन्दा चौक के समीप अचानक उनकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

बताया गया कि रेखा देवी लंबे समय तक पंचायत की सक्रिय जनप्रतिनिधि रहीं। उन्होंने एक कार्यकाल तक उप सरपंच के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभाई। इसके बाद लगातार दूसरे कार्यकाल में पंचायत समिति सदस्य के रूप में रहियार उत्तर पंचायत का प्रतिनिधित्व कर रही थीं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने पंचायत के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनकी सहजता, मिलनसार स्वभाव और लोगों के प्रति समर्पण के कारण पंचायत क्षेत्र में उनकी अलग पहचान थी।

अपने पीछे वे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। परिवार में पति चंद्र देव राम, दो पुत्र राहुल कुमार राम एवं रोहित कुमार राम तथा दो पुत्रियां किरण देवी और अनु कुमारी हैं। सभी संतानें विवाहित हैं। उनके निधन से परिवार सहित पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। निधन की सूचना मिलते ही पंचायत सचिव महेंद्र पासवान, प्रखंड प्रमुख डॉ. गोविंद कुमार, पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कुमार मंडल, अशर्फी सहनी,

समाजसेवी संजय सहनी, श्याम यादव, पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार, आशा कुमारी, सीताराम यादव, रवीश कुमार, सरपंच बाबू प्रसाद सिंह, राधानंद यादव, रामचंद्र यादव, राजेश कुमार राम, सुरेंद्र कुमार राम, शिक्षक शंकर कुमार समेत कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उनके आवास पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।

सभी ने रेखा देवी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके निधन से पंचायत ने एक सक्रिय, कर्मठ और जनहितैषी महिला जनप्रतिनिधि को खो दिया है, जिसकी भरपाई लंबे समय तक संभव नहीं होगी।

*उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में विरोध का अनोखा अंदाज, जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध – Doorbeen News*

उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में विरोध का अनोखा अंदाज, जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *