उपमुख्यमंत्री के क्षेत्र में विरोध का अनोखा अंदाज, जर्जर सड़क पर धान रोपकर ग्रामीणों ने जताया विरोध

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी के क्षेत्र में जर्जर सड़क को लेकर विरोध का अजब तरीका अपनाया। समस्तीपुर के सरायरंजन के प्रखंड क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग पंचायत स्थित जान मोहम्मदपुर वार्ड 01 से उच्च विद्यालय तक जाने वाली मुख्य सड़क के निर्माण में हो रही देरी से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क पर धान रोपकर विरोध प्रदर्शन किया। वर्षों से जारी मांग के बावजूद सड़क न बनने पर ग्रामीण भैयाराम सहनी ने तंज कसते हुए कहा कि सड़क चलने योग्य न होने के कारण धान ही रोप दिया ताकि कुछ फसल मिल सके।

वहीं मौके पर मौजूद क्षेत्रीय युवा समाजसेवी संजीव कुमार इन्कलाबी ने स्थानीय जनप्रतिनिधि पर क्षेत्र के विकास की अनदेखी का आरोप लगाते हुए तीखा निशाना साधा और कहा कि चुनाव के दौरान वोटिंग से पहले सड़क बनाने का वादा किया गया था, लेकिन नौ महीने बीत जाने के बाद भी स्थिति जस की तस है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो धान के बाद गेहूं, आलू और मक्के की खेती कर आंदोलन जारी रखा जाएगा।

इस अनोखे विरोध प्रदर्शन में जलसी देवी, मेघन दास, शत्रुघ्न शर्मा, महेश सहनी, विनय कुमार शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, अनीता देवी, विमल देवी, राजू शर्मा, महेश्वर शर्मा एवं धनेश सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

*गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया – Doorbeen News*

गणेश सहनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी हथियार के साथ गिरफ्तार, सहयोगी भी दबोचा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *