व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त हथियार होने का दावा; अन्य आरोपियों की तलाश जारी
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: ताजपुर थाना क्षेत्र के चर्चित गणेश सहनी हत्याकांड में समस्तीपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले के मुख्य वांछित आरोपी बिट्टू कुमार को उसके सहयोगी अंशु कुमार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी हलई थाना क्षेत्र के वाजितपुर कनरैल स्थित एक पोखर के समीप से की गई।
रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बिट्टू कुमार गणेश सहनी हत्याकांड के अलावा हलई थाना क्षेत्र में महायज्ञ मेले के दौरान हुई फायरिंग की घटना में भी वांछित था।
पुलिस के अनुसार, बिट्टू कुमार के कब्जे से एक देसी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और नकद राशि बरामद की गई है। वहीं उसके सहयोगी अंशु कुमार के पास से एक मैगजीन, छह जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।



एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि बरामद हथियार का इस्तेमाल गणेश सहनी हत्याकांड में किया गया था। हालांकि इसकी वैज्ञानिक जांच और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर अंतिम पुष्टि की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके विरुद्ध हत्या, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद मामले की जांच जारी है। वहीं हत्याकांड से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।




*समस्तीपुर में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, 27 जुलाई से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार – Doorbeen News*
समस्तीपुर में ट्रक मालिकों का बड़ा फैसला, 27 जुलाई से सरकारी खाद्यान्न उठाव का बहिष्कार





