व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर मानसून के दौरान वज्रपात से बचाव को लेकर मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का विशेष आयोजन किया गया। जुलाई माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित इस अभियान का मुख्य विषय वज्रपात से बचाव की जानकारी देना था। पूरे प्रखंड के विद्यालयों में प्रधानाध्यापकों, प्रधान शिक्षकों एवं नोडल शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र छात्राओं को इस सप्ताह के सुरक्षित शनिवार एवं बैगलेस डे का मुख्य विषय वज्रपात से बचाव की जानकारी विद्यार्थियों को सरल एवं रोचक गतिविधियों के माध्यम से सिखाया गया।


वज्रपात क्या है और क्यों होता है। वज्रपात के समय क्या करें और क्या न करें? सुरक्षित एवं असुरक्षित स्थानों की पहचान, भूमिका-अभिनय एवं “सही या गलत” गतिविधि, प्राथमिक उपचार एवं आपातकालीन सहायता (108/112) की जानकारी दी गई। पेपर मास्क निर्माण, क्रिएटिव कैप (टोपी) निर्माण, मुकुट निर्माण के गुर सिखाए गए। विद्यार्थियों को वज्रपात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रहने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को केवल सैद्धांतिक जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर ऐसी परिस्थितियों में स्वयं सुरक्षित रहने और दूसरों को भी जागरूक करने के लिए तैयार करना था।


प्रश्नोत्तरी, प्रदर्शन, समूह गतिविधियों और सहभागिता आधारित अभ्यास के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाया गया, जिससे बच्चों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। अपने
प्रखंड के सभी विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक बालमुकुंद सिंह, मो. अब्दुल्लाह, सत्यनारायण आर्य, अरुण पासवान, सुभाष सिंह, संतोष कुमार, नीलू कुमारी, रामनाथ पंडित, हीरानंद झा, अवधेश चौधरी, प्रवीण कुमार, दिलीप ठाकुर, शांति भूषण, उमेश प्रसाद राय, संजीव कुमार, रामबाबू सिंह, प्रदीप कुमार, प्रमोद पासवान, सरिता कुमारी, मोहम्मद जैनुद्दीन, राजकुमार राय, राजकुमार मुखिया, मृत्युंजय कुमार सिंह, देवानंद कामद, संजीत पोद्दार, बिहार दास, प्रकाश कुमार एवं अजय कुमार राय सहित अन्य प्रधानाध्यापकों एवं प्रधान शिक्षकों के नेतृत्व में सुरक्षित शनिवार मनाया गया।


*समावेशी शिक्षा पर विद्यालयों में हुई अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, हर बच्चे के सर्वांगीण विकास पर किया गया फोकस – Doorbeen News*






