समस्तीपुर: बच्चों को वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, पर्यावरण मित्र छात्रों को किया गया सम्मानित

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के तहत ‘सुरक्षित शनिवार’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की फोकल शिक्षिका बीवी शकीला रहमान ने किया, जबकि इसकी अध्यक्षता प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने की।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को ठनका (वज्रपात) से होने वाले खतरे और उससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि वज्रपात की आशंका होने पर ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों, पानी भरे खेतों और जलाशयों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि खुले स्थान पर हों और कहीं सुरक्षित आश्रय उपलब्ध न हो, तो ‘ऊ करू-मुकुडू’ की मुद्रा में बैठकर स्वयं को छोटा कर लेना चाहिए। साथ ही बिजली से चलने वाले उपकरणों और यंत्रों से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी।

इस दौरान शिक्षक विमल कुमार साह ने बच्चों को वज्रपात से बचाव के लिए ‘ऊ करू-मुकुडू’ मुद्रा का मॉक ड्रिल एवं व्यावहारिक अभ्यास भी कराया, ताकि आपात स्थिति में छात्र सही तरीके से अपनी सुरक्षा कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के इको क्लब के संयोजक शिक्षक संजीव कुमार झा के नेतृत्व में हरित विद्यालय अभियान में सक्रिय योगदान देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रधानाध्यापक द्वारा ‘पर्यावरण मित्र’ प्रशस्ति पत्र एवं पेंसिल देकर सम्मानित किया गया।

विभागीय निर्देश के आलोक में विद्यालय परिसर में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास और सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं बैगलेस शनिवार के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में बाल संसद, मीना मंच, इको क्लब के सदस्यों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

*तालाब में डूबने से छठी के छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम – Doorbeen News*

तालाब में डूबने से छठी के छात्र की मौत, आक्रोशित लोगों ने शव रखकर किया सड़क जाम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *