व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: सरायरंजन/समस्तीपुर। मुसरीघरारी में रविवार को प्रस्तावित पैदल मार्च की तैयारी को लेकर शुक्रवार को युवाओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों के समर्थन, पेपर लीक के विरोध और दिल्ली में छात्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आयोजित होने वाले मार्च की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रतिभागियों ने प्रस्तावित विरोध मार्च को शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित करने पर सहमति जताई। साथ ही मार्च से जुड़े विभिन्न पहलुओं और आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई।
इस दौरान प्रधानमंत्री के हालिया संबोधन, सीजेपी के साथ शुक्रवार को होने वाली बैठक तथा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने जैसे समसामयिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



युवाओं ने बताया कि रविवार दोपहर मुसरीघरारी के चारों प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च निकाला जाएगा। बैठक में सभी साथियों से संयम बनाए रखने और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील की गई।
वक्ताओं ने कहा कि छात्रों के भविष्य, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और युवाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह मार्च आयोजित किया जा रहा है।
बैठक में कैफ़ी आज़मी नैयर, राजू कुमार, हसनैन नज़ारे, प्रिय रंजन कुमार, अभिनव राज, फूल हसन, कुंदन कुमार, मो. नशीरुद्दीन, दीपक कुमार, अनिल कुमार समेत बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।




*भूमि, आवास, राशनकार्ड समेत विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को ताजपुर प्रखंड-अंचल का घेराव, तैयारी पूरी-सुरेंद्र – Doorbeen News*





