व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) समस्तीपुर के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा से मुलाकात कर जिले के लघु एवं मध्यम स्वास्थ्य सेवा संस्थानों के निबंधन की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने इस संबंध में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा।
आईएमए के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में सचिव डॉ. रेणु राणा, डॉ. डी.एस. सिंह, डॉ. आर.एन. सिंह, डॉ. ए.के. आदित्य तथा डॉ. अमलेन्दु कुमार पांडे शामिल थे।



प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि वर्तमान निबंधन प्रक्रिया काफी जटिल है, जिससे छोटे एवं मध्यम स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने का अनुरोध किया।
जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और समस्या का समाधान निकालने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अगले पांच दिनों के भीतर इस संबंध में कोई व्यावहारिक समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चिकित्सकों को निबंधन की जटिल प्रक्रियाओं से नहीं गुजरना पड़े।
आईएमए पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के सकारात्मक रुख का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इस पहल से जिले के स्वास्थ्य संस्थानों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में भी आसानी होगी। उक्त जानकारी IMA के मीडिया प्रभारी डॉ हेमंत कुमार सिंह ने दी।




*आरएसबी इंटर स्कूल, समस्तीपुर में साइबर अपराध से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ – Doorbeen News*
आरएसबी इंटर स्कूल, समस्तीपुर में साइबर अपराध से संबंधित एकदिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ





