ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ की सफलता: स्कूल बंक कर भटके 5 छात्र समस्तीपुर स्टेशन से सुरक्षित रेस्क्यू, RPF ने परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

समस्तीपुर। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की सतर्कता से स्कूल बंक कर ट्रेन से भटककर समस्तीपुर पहुंचे पांच नाबालिग छात्र सुरक्षित बचा लिए गए। सभी बच्चों को ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के तहत रेस्क्यू कर प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, समस्तीपुर के सुपुर्द कर दिया गया, जहां से उन्हें उनके परिजनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई।

आरपीएफ के अनुसार मंगलवार को गश्त के दौरान उप निरीक्षक पी.के. चौधरी, उप निरीक्षक श्याम सुंदर कुमार एवं अन्य कर्मी समस्तीपुर रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर निगरानी कर रहे थे। इसी दौरान महिला आरक्षी पूजा टोप्पो तथा प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर के रेस्क्यू प्रभारी सोनेलाल ठाकुर और सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश कुमार के साथ पांच बच्चे स्कूल बैग लिए डरे-सहमे अवस्था में मिले।

पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे राजकीय मध्य विद्यालय, गौसाघाट (दरभंगा) के छात्र हैं। सभी ने स्कूल से बंक मारकर ककरघट्टी से ट्रेन पकड़ी और घूमने निकल गए, लेकिन भटकते हुए समस्तीपुर पहुंच गए। बच्चों की पहचान राजीव कुमार (कक्षा-6), शिवम कुमार (कक्षा-7), अस्मित कुमार (कक्षा-7), राहुल कुमार (कक्षा-5) तथा मंजीत कुमार (कक्षा-5) के रूप में हुई।

आरपीएफ ने सभी बच्चों को सुरक्षित पोस्ट लाकर उनकी काउंसिलिंग कराई और आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर को सौंप दिया। समय रहते बच्चों के रेस्क्यू होने से वे किसी भी अप्रिय घटना या गलत हाथों में पड़ने से बच गए। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने आरपीएफ की इस मानवीय पहल और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

*समस्तीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रखंड स्तर पर PHC को मिलेंगे वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार – Doorbeen News*

समस्तीपुर में स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, प्रखंड स्तर पर PHC को मिलेंगे वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *