व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
समस्तीपुर। समस्तीपुर के नवपदस्थापित सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) राकेश कुमार का रविवार को भव्य स्वागत किया गया, जबकि पूर्व एसडीओ दिलीप कुमार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। शहर स्थित अपोलो डेंटल हॉस्पिटल में आयोजित स्वागत सह विदाई समारोह की अध्यक्षता अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने की।
समारोह में डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने नवागत एसडीओ राकेश कुमार का पाग, चादर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। वहीं पूर्व एसडीओ दिलीप कुमार को भी उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए पाग, चादर और माला से सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।



इस अवसर पर सदर एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि समस्तीपुर अनुमंडल के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनहित से जुड़े प्रत्येक कार्य का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
उन्होंने पूर्व एसडीओ दिलीप कुमार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में अनुमंडल क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल हुईं और वे जनता के बीच एक लोकप्रिय एवं चर्चित अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने में सफल रहे।
समारोह में उपस्थित लोगों ने भी दिलीप कुमार के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा नए एसडीओ राकेश कुमार का स्वागत करते हुए उनसे जनहित में बेहतर प्रशासनिक कार्यों की अपेक्षा जताई।



*स्कूल जा रही छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर में सनसनी; घटनास्थल से चार खोखा बरामद – Doorbeen News*
स्कूल जा रही छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, समस्तीपुर में सनसनी; घटनास्थल से चार खोखा बरामद





