कर्पूरीग्राम स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का होगा ठहराव, केंद्रीय मंत्री  के आग्रह पर रेलवे ने दी मंजूरी

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर के आग्रह पर रेलवे ने दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565/12566) का कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत कर दिया है।

रेलवे मंत्री की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर द्वारा 2 जून 2025 को भेजे गए पत्र तथा 9 जून 2026 को इस संबंध में हुई चर्चा के आधार पर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए कर्पूरीग्राम स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव का प्रस्ताव स्वीकृत कर लिया गया है।

इस निर्णय के बाद अब गाड़ी संख्या 12565/12566 दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशन पर नियमित ठहराव होगा। इससे समस्तीपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राजधानी दिल्ली समेत अन्य प्रमुख शहरों की यात्रा में काफी सुविधा मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने रेलवे प्रशासन के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग थी। उन्होंने कहा कि ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और स्थानीय लोगों को अब लंबी दूरी तय कर दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्थानीय लोगों ने भी इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात बताया है।

*समस्तीपुर में वज्रपात से किशोर और महिला की मौत, बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली – Doorbeen News*

समस्तीपुर में वज्रपात से किशोर और महिला की मौत, बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *