समस्तीपुर में वज्रपात से किशोर और महिला की मौत, बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिले के सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गांवों में मातम पसर गया, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, लगमा गांव के वार्ड संख्या-13 निवासी 14 वर्षीय रंजीत कुमार की वज्रपात की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रायपुर बुजुर्ग पंचायत के महिषी टारा गांव (वार्ड संख्या-09) निवासी 40 वर्षीय कारी देवी की भी आकाशीय बिजली गिरने से जान चली गई।

बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर सरायरंजन प्रखंड क्षेत्र में तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ। इसी दौरान दोनों अलग-अलग स्थानों पर बिजली की चपेट में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी आपदा राहत के तहत शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने की अपील की है।

*समस्तीपुर कॉलेज के बंद हॉस्टल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, शव पर केमिकल डालकर जलाने की आशंका – Doorbeen News*

समस्तीपुर कॉलेज के बंद हॉस्टल में मिली युवक की सड़ी-गली लाश, शव पर केमिकल डालकर जलाने की आशंका

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *