व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। समस्तीपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में सहगल फाउंडेशन, गुरुग्राम चैप्टर के प्रोग्राम लीड अंकित ओझा ने विद्यालय में संचालित रिफॉर्म कार्यक्रम एवं डिजिटल लाइब्रेरी को और प्रभावी बनाने को लेकर समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन किया और बच्चों से संवाद कर डिजिटल शिक्षा की स्थिति का जायजा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार के नेतृत्व में हुई, जहां विद्यालय के बाल बैंड ने आकर्षक धुन प्रस्तुत की। छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा, पुष्पगुच्छ भेंट, स्वागत गीत एवं सांस्कृतिक नृत्य के माध्यम से मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।


बैठक के दौरान अंकित ओझा ने ग्रामीण परिवेश में कंप्यूटर शिक्षा के विभिन्न पहलुओं पर बच्चों से चर्चा की और उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझते हुए कक्षा एवं विषयवार डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया। उन्होंने डिजिटल संसाधनों के बेहतर उपयोग पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर छात्राओं ने समूह गायन और समूह नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को प्रदर्शित किया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की।


कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अंकित ओझा द्वारा कॉपी, पेंसिल, स्केल तथा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर कार्यक्रम संयोजक इंदिरा कुमारी, अनुपम कुमार राय, शिक्षक संजीव कुमार झा, विमल कुमार साह, विमला कुमारी, बाल संसद की प्रधानमंत्री अनन्या कुमारी सहित अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं बाल संसद के सदस्य उपस्थित रहे।


*समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ, आज से पठन-पाठन प्रारंभ – Doorbeen News*
समस्तीपुर जिले के पांच प्रखंडों में नवस्थापित महाविद्यालयों का शुभारंभ, आज से पठन-पाठन प्रारंभ





