व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर के सरकारी व मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा-5 में पढ़ रहे छात्र कर सकते हैं आवेदन; 28 नवंबर को संभावित चयन परीक्षा
समस्तीपुर। पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा-6 में नामांकन हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यालय प्रशासन के अनुसार चयन परीक्षा की संभावित तिथि 28 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।
विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य आर.एस. झा ने बताया कि केवल समस्तीपुर जिले के सरकारी अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा-5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही आवेदन के पात्र होंगे।


जन्मतिथि और पात्रता की शर्तें: नामांकन के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी समस्तीपुर जिले का मूल निवासी होना चाहिए तथा उसकी प्राथमिक शिक्षा भी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से हुई हो।
विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कुल 80 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। भारत सरकार के नियमानुसार विभिन्न आरक्षित वर्गों के लिए सीटें सुरक्षित रहेंगी। समस्तीपुर के जिलाधिकारी इस विद्यालय के पदेन अध्यक्ष होते हैं।


निःशुल्क मिलती हैं सभी सुविधाएं: पीएम श्री योजना से जुड़े इस आवासीय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों को निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, छात्रावास, पौष्टिक भोजन, पुस्तकें, वर्दी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।
विद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, एसपीसी सहित विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का भी संचालन किया जाता है। इसके अलावा मेधावी विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास कार्यक्रमों का लाभ भी दिया जाता है।
समय रहते करें आवेदन: विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते ऑनलाइन आवेदन पूरा करें, ताकि किसी तकनीकी समस्या या अंतिम समय की परेशानी से बचा जा सके।


*समस्तीपुर में घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस – Doorbeen News*
समस्तीपुर में घर में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, सिर में मारी गोली; जांच में जुटी पुलिस





