व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: हाजीपुर के सत्येन्द नारायण सिंह महाविद्यालय में रविवार को स्थापना दिवस सह पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंहा की जयन्ती समारोहपूर्वक धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो० दिनेश चन्द्र राय ने करते हुये कॉलेज की भूरी-भूरी प्रशंसा की साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री छोटे साहब के व्यक्तित्व पर चर्चा करते हुये उनके उपलब्धियों से रूबरू करवाया साथ ही महाविद्यालय में की गई विकास योजनाओं एवं बेहतर परीक्षा परिणाम की प्रशंसा की।

वही पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने कॉलेज की अनेकों सफलताएँ से अवगत कराते हुये सत्येन्द्र बाबू के द्वारा की गई शिक्षा के क्षेत्र में अनगिनत सफलताओं को बताते हुए सभी को उनके मार्ग पर चलने की कामना की। वही विशिष्ट अतिथि बिहार विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो० डॉ० समीर कुमार शर्मा ने भी छोटे साहब की शिक्षा के क्षेत्र में की गई उपलब्धि को बताया। वहीं कॉलेज के प्राचार्य डॉ० विद्या शंकर सिंह ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुये अंग-वस्त्र एवं कलाकृतियों को देकर सम्मानित किया एवं छोटे साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से अवगत कराया। साथ ही कॉलेज में किये गये गृणवत्तापूर्ण कार्य को विस्तार से बताया।


कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों ने महाविद्यालय परिसर में पूर्व मुख्यमंत्री सत्येन्द्र नारायण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसे बाद कॉलेज परिसर में बने नये श्यामा-निखिल द्वार निखिल कुमार की उपस्थिति में कुलपति श्री राय द्वारा उद्घाटन किया गया।धन्यवाद ज्ञापन महाविद्यालय से सचिव सह रामेश्वर कॉलेज मुजफ्फरपुर के प्राचार्य ने डॉ० श्यामल किशोर ने किया। मौके पर पूर्व मंत्री, बिहार सरकार कृपानाथ पाठक, महाविद्यालय सचिव सह रामेश्वर कॉलेज के प्राचार्य डॉ श्यामल किशोर, महाविद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, पूर्व सचिव योगेन्द्र प्रसाद सिंह, पूर्व संरक्षक अवधेश कुमार सिंह, पद्मश्री प्राप्त डॉ० जीतेन्द्र कुमार सिंह, सुरेश नारायण सिंह, कुलगीत के लेखक डॉ राकेश रंजन सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।


*भाजपा की बैठक में बनी रणनीति – Doorbeen News*





