व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर मिश्र टोला में एक युवक का कई दिन पुराना शव घर के अंदर फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सड़ने से उठ रही तेज दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने घर का दरवाजा तोड़ा, तब घटना का खुलासा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मृतक की पहचान चांदचौर मिश्र टोला वार्ड संख्या-20 निवासी स्वर्गीय शिवशंकर मिश्र के 42 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार, राजेश कुमार का करीब 20 वर्ष पहले रीता देवी से विवाह हुआ था। लगभग 10 दिन पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई थी। रविवार को ग्रामीणों ने राजेश को आखिरी बार देखा था। इसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकले।

घर से तेज दुर्गंध आने पर आसपास के लोगों को अनहोनी की आशंका हुई। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो राजेश कुमार का शव घर के अंदर बने बल्ले से फंदे के सहारे लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।


उजियारपुर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल सहित अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।


*अनुसूचित जाति बहुल गांवों को मिलेगा विकास का नया मॉडल, समस्तीपुर में PM-AJAY योजना पर जिला स्तरीय कार्यशाला – Doorbeen News*





