समस्तीपुर में डीएम ने सुनीं आम लोगों की समस्याएं, जन संवाद में अधिकारियों को दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।

जन संवाद के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विद्युत आपूर्ति, पेयजल, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व एवं अन्य जनहित से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।

जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का नियमित अनुश्रवण करते हुए नियमानुसार शीघ्र कार्रवाई करें तथा आवेदकों को की गई कार्रवाई की जानकारी भी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिन मामलों का समाधान स्थानीय स्तर पर संभव है, उनका तत्काल निष्पादन किया जाए, जबकि जटिल मामलों में विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अनावश्यक विलंब से बचा जाए।

जन संवाद कार्यक्रम में अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी विष्णु देव मंडल, राजस्व प्रभारी धर्मराज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी संबंधित अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया।

*बालिका अंडर-17 प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों की टीमें मैदान में, पहले दिन मुंगेर, खगड़िया और सारण की शानदार जीत – Doorbeen News*

बालिका अंडर-17 प्रतियोगिता में बिहार के कई जिलों की टीमें मैदान में, पहले दिन मुंगेर, खगड़िया और सारण की शानदार जीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *