मामूली विवाद को लेकर किशोर की हत्या के प्रयास का एफआईआर दर्ज

व्हाट्सएप से जुड़ने को यहां क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड क्षेत्र के हथौड़ी थाना अंतर्गत बंधार पंचायत के परशुराम गांव में गुरुवार को एक 16 वर्षीय किशोर के साथ कथित रूप से हत्या के प्रयास, मारपीट और लूट की घटना को लेकर जख्मी के परिजन द्वारा हथौड़ी थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले में पीड़ित किशोर के बड़े चाचा बरुण झा ने लिखित आवेदन देकर गांव के ही दो नामजद सहित अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आवेदन देकर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में कांड संख्या 35/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आवेदन में परशुराम गांव वार्ड 18 निवासी स्वर्गीय दीनबंधु झा के पुत्र बरुण झा ने बताया है कि उनके घर पर पानी प्लांट संचालित होता है। सात जुलाई को गांव के ही दिलीप झा के पुत्र शिवम झा पानी लेने पहुंचे। उस समय बिजली नहीं रहने के कारण पानी ठंडा नहीं था। उनके भतीजे अरुण झा के 16 वर्षीय पुत्र सूरज झा ने शिवम झा से कहा कि फिलहाल जितना पानी चाहिए ले जाएं, बिजली आने के बाद पुनः ठंडा पानी मिल जाएगा।

आरोप है कि इस बात पर शिवम झा भड़क गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आवेदन के अनुसार शिवम झा ने भरा हुआ पानी भी फेंक दिया और कहा कि दो दिनों के भीतर जान से मार देंगे। इसके बाद वह वहां से चले गए। बरुण झा ने अपने आवेदन में आगे कहा है कि नौ जुलाई की सुबह उनका भतीजा सूरज झा शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिवम झा, हेमकांत झा सहित तीन-चार अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया।

आरोप है कि किशोर के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया तथा गले में रस्सी डालकर सुनसान स्थान पर ले जाया गया, जहां उसकी हत्या करने की नीयत से फांसी लगाने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर आरोपितों ने चाकू से सिर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान किशोर के गले से सोने की चेन, मोबाइल फोन तथा जेब में रखे करीब 15 हजार रुपये भी छीन लिए गए।

शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपितों ने उनके साथ भी गाली-गलौज की। इसके बाद डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल किशोर को आरोपितों के चंगुल से छुड़ाने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपितों ने पुलिस के साथ भी मारपीट अभद्र व्यवहार किया। बाद में हथौड़ी थाना से अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद घायल किशोर को मुक्त कराया गया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बरुण झा ने आवेदन में आरोपितों के विरुद्ध हत्या के प्रयास, मारपीट, लूट, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की मांग की है।

किशोर को छुड़ाने पहुंची डायल-112 टीम पर हमला, महिला सिपाही से मारपीट के आरोप की एफआईआर दर्ज

प्रखंड क्षेत्र के हथौड़ी थाना अंतर्गत
बंधार पंचायत के परशुराम गांव में किशोर के साथ हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम पर भी हमला किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में हथौड़ी थाना में पदस्थापित एसआई विनोद कुमार सिंह के आवेदन पर कांड संख्या 36/26 दर्ज की गई है। एसआई ने अपने आवेदन में बताया है कि डायल 112 पर सूचना मिली थी कि एक किशोर के साथ मारपीट की जा रही है तथा उस पर चाकू से हमला किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। आरोप है कि जब पुलिस आरोपितों के घर पहुंची तो वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। आवेदन में कहा गया है कि काफी मशक्कत के बाद घायल किशोर को आरोपितों के कब्जे से मुक्त कराया गया।

इस दौरान महिला पुलिसकर्मी पर भी हमला किया गया। आरोप है कि महिला सिपाही के बाल पकड़कर उसे जमीन पर पटक दिया गया। घटना की सूचना तत्काल थानाध्यक्ष को दी गई, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस बल को देखकर अधिकांश आरोपित फरार हो गए। घायल किशोर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया तथा एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया। मामले में पांच से छह नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हथौड़ी थाना पुलिस ने परशुराम गांव में पुलिस टीम के साथ दुर्व्यवहार एवं मारपीट के मामले में नामजद आरोपित महाकांत झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार किया गया। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

थानाध्यक्ष मौसम ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घायल किशोर का इलाज कराया गया है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस के साथ मारपीट व अवध व्यवहार मामले में भी एक व्यक्ति को जेल भेजा गया है और दोनों मामले में प्राथमिक दर्ज कर ली गई है।

*रहटौली काली मंदिर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चांदी का मुकुट समेत नकदी व अन्य सामान ले उड़े चोर – Doorbeen News*

रहटौली काली मंदिर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, चांदी का मुकुट समेत नकदी व अन्य सामान ले उड़े चोर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *