करियन में दुकान से चोरी के बाद आगजनी, साक्ष्य मिटाने की आशंका; दुकानदार को करीब 50 हजार का नुकसान

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत करियन गांव में शनिवार की सुबह चोरी और आगजनी की सनसनीखेज घटना सामने आई। अज्ञात बदमाशों ने एक दुकान को निशाना बनाते हुए पीछे के रास्ते से अंदर प्रवेश किया, जहां से मोबाइल फोन सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और अपनी पहचान छिपाने की नीयत से दुकान में आग लगा दी। हालांकि स्थानीय लोगों की सतर्कता और समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।

यदि आग तेजी से फैल जाती तो आसपास की दुकानों और मकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था। घटना के बाद मौके पर चोरों के आने जाने के कई निशान मिले हैं, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बदमाश पूरी योजना के साथ वारदात को अंजाम देने पहुंचे थे। पीड़ित दुकानदार घनश्याम कुमार ने बताया कि उनकी दुकान से मोबाइल फोन समेत अन्य सामान चोरी हो गया है। उन्होंने इस घटना में लगभग 50 हजार रुपये की क्षति होने का अनुमान जताया है।

घनश्याम कुमार के दादा ने बताया कि उन्हें किसी व्यक्ति के आने-जाने की आहट सुनाई दी थी, लेकिन उन्होंने इसे सामान्य गतिविधि समझकर ध्यान नहीं दिया। सुबह दुकान की स्थिति देखकर चोरी और आगजनी की जानकारी हुई। फिलहाल इस मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

*पुस्तक मेला एक दिन और बढ़ा : अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा की कविताओं ने समस्तीपुर को किया मंत्रमुग्ध – Doorbeen News*

पुस्तक मेला एक दिन और बढ़ा : अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा की कविताओं ने समस्तीपुर को किया मंत्रमुग्ध

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *