व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। मथुरापुर थाना पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अमन सहनी गिरोह के तीन अपराधियों को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो देशी कट्टा, चार जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार (3 जुलाई) की शाम मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ विशेष वाहन जांच अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अवैध हथियार और कारतूस मिलने पर तीनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रजनीश कुमार (मुगलानी चक, वारिसनगर), रविकांत कुमार उर्फ रवि (अमसौर, खानपुर) और सुदामा कुमार (बलिगांव, वैशाली) के रूप में हुई है।


पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मथुरापुर थाना कांड संख्या 60/2026 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में रविकांत कुमार उर्फ रवि का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके विरुद्ध पहले से वारिसनगर थाना कांड संख्या 235/24 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है।


इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पु.अ.नि. कुंदन पटेल, पु.अ.नि. वाजिद खान, स.अ.नि. राजू कुमार यादव सहित मथुरापुर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।


*ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर, सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश – Doorbeen News*





