सिंघिया को जल्द मिलेगा राजकीय महाविद्यालय, तैयारियों का डीएम ने किया निरीक्षण

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। सिंघिया प्रखंड के विद्यार्थियों को जल्द ही अपने क्षेत्र में उच्च शिक्षा की सुविधा मिलने वाली है। राज्य सरकार के सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत प्रस्तावित राजकीय महाविद्यालय के संचालन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने प्रस्तावित महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने महाविद्यालय के लिए चयनित भवन, कक्षाओं की स्थिति, पेयजल, शौचालय, बिजली, फर्नीचर, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कॉलेज शुरू होने से पहले सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

डीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि जिन प्रखंडों में महाविद्यालय नहीं हैं, वहां स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सिंघिया में राजकीय महाविद्यालय शुरू होने से खासकर छात्राओं को काफी लाभ मिलेगा। अब उन्हें पढ़ाई के लिए दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि निर्माण एवं अनुरक्षण से जुड़े सभी कार्य आपसी समन्वय से समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएं। महाविद्यालय के संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर प्रसाद गुप्ता सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्य बातें

  • सिंघिया प्रखंड में जल्द शुरू होगा राजकीय महाविद्यालय।
  • सात निश्चय-3 योजना के तहत हो रही है पहल।
  • डीएम ने भवन, बिजली, पेयजल, शौचालय और फर्नीचर की तैयारियों का लिया जायजा।
  • छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर उच्च शिक्षा की सुविधा मिलेगी।
  • अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश।

*डॉक्टर्स डे पर माता चंद्रकला हॉस्पिटल में चिकित्सकों का सम्मान, केक काटकर मनाया उत्सव – Doorbeen News*

डॉक्टर्स डे पर माता चंद्रकला हॉस्पिटल में चिकित्सकों का सम्मान, केक काटकर मनाया उत्सव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *