दोहरीकरण कार्य केे मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

 

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर मंडल अंतर्गत बेतिया-मझौलिया रेलखंड के दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर एनआई कार्य के फलस्वरूप इस रेलखंड पर चलने वाली निम्न ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है:

*परिचालन रद्द की गई ट्रेनें:*

1. गाड़ी सं. 63342 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर पैसेंजर – 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को ।
2. गाड़ी सं. 63309 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर – 02 एवं 03 जुलाई, 2026 को ।
3. गाड़ी सं. 63341 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज पैसेंजर – 03 जुलाई, 2026 को ।

*आंशिक समापन/प्रारंभ कर चलायी जाने वाली ट्रेनें:*

1. आनंद विहार से 01.07.2026 को खुलने वाली गाड़ी सं. 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का आंशिक समापन नरकटियागंज में किया जाएगा।

2. बापूधाम मोतिहारी से 02.07.2026 को खुलने वाली गाड़ी सं. 14009 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार चम्पारण सत्याग्रह एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ नरकटियागंज से किया जाएगा ।

3. मुजफ्फरपुर से 03.07.2026 को खुलने वाली 15215 मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज एक्सप्रेस का आंशिक समापन सगौली में किया जाएगा ।
4. नरकटियागंज से 03.07.2026 को खुलने वाली 15216 नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का आंशिक प्रारंभ सगौली से किया जाएगा ।

*परिवर्तित मार्ग से चलायी जाने वाली ट्रेनें:*

1. आनंद विहार से 01.07.26 को खुलने वाली 15568 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली के रास्ते चलेगी।

2. गोरखपुर से 02.07.26 को खुलने वाली 15052 गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
3. कटिहार से 02.07.26 को खुलने वाली 15705 कटिहार-दिल्ली चंपारण हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

4. अमृतसर से 01.07.26 को खुलने वाली 15212 अमृतसर-दरभंगा जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी-दरभंगा के रास्ते चलेगी।
5. कोलकाता से 02.07.26 को खुलने वाली 04623 कोलकाता-अमृतसर स्पेशल परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-हाजीपुर-छपरा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी।

6. दरभंगा से 02.07.26 को खुलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग दरभंगा-सीतामढ़ी-रक्सौल-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
7. नरकटियागंज से 03.07.26 को खुलने वाली 75236 नरकटियागंज-रक्सौल डेमू परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल के रास्ते चलेगी।
8. रक्सौल से 03.07.26 को खुलने वाली 75235 रक्सौल-नरकटियागंज डेमू परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
9. आनंद विहार से 02.07.26 को खुलने वाली 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर सप्त क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सीतामढ़ी- मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी।
10. गोरखपुर से 03.07.26 को खुलने वाली 26502 गोरखपुर-पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग नरकटियागंज-सिकटा-रक्सौल-सुगौली के रास्ते चलेगी।
11. बापूधाम मोतिहारी से 03.07.26 को खुलने वाली 15567 बापूधाम मोतिहारी-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग सुगौली-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
12. रक्सौल से 03.07.26 को खुलने वाली 15273 रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।
13. बरौनी से 03.07.26 को खुलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनल अवध एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-रक्सौल-सिकटा-नरकटियागंज के रास्ते चलेगी।

*पुनर्निर्धारित समय से चलायी जाने वाली ट्रेनें:*

1. मुजफ्फरपुर से 03.07.26 खुलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्त क्रांति एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 03.00 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।
2. मुजफ्फरपुर से 03.07.26 खुलने वाली 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार गरीबरथ एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से 02.00 घंटे पुनर्निर्धारित समय से खुलेगी ।

*70वीं बीपीएससी में चयनित अभिषेक कुमार का विद्यालय में भव्य सम्मान, छात्रों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश – Doorbeen News*

70वीं बीपीएससी में चयनित अभिषेक कुमार का विद्यालय में भव्य सम्मान, छात्रों को मेहनत और अनुशासन का दिया संदेश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *