वारिसनगर के पूर्व विधायक के भाई की मौत: 104 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, शिवाजीनगर में हुआ अंतिम संस्कार

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत भटौरा पंचायत के कटघारा गांव निवासी और वारिसनगर के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना के बड़े भाई धनेश्वर सिंह का 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे शिवाजीनगर में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने लगे। धनेश्वर सिंह अपनी सरलता, मिलनसार स्वभाव और सामाजिक प्रतिष्ठा के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के लोगों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखे और हर सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहे।

उनके व्यवहार और सामाजिक योगदान के कारण क्षेत्र के लोग उन्हें काफी सम्मान की दृष्टि से देखते थे। धनेश्वर सिंह वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना के बड़े भाई थे। वहीं वारिसनगर विधायक मंजरिक मृणाल के बड़े चाचा भी थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े लोगों में भी शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों के अनुसार धनेश्वर सिंह ने अपने जीवन के 104 वर्ष पूरे किए। अंतिम समय तक उनका परिवार और समाज के प्रति गहरा लगाव बना रहा। क्षेत्र के लोगों ने उनके निधन को समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।

शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। लोगों ने कहा कि धनेश्वर सिंह का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने जीवन से परिवार को संस्कार और समाज को सहयोग एवं सेवा की भावना का संदेश दिया। शोक व्यक्त करने वालों में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। लोगों ने कहा कि धनेश्वर सिंह का व्यक्तित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

उन्होंने अपने जीवन से परिवार को संस्कार और समाज को सहयोग एवं सेवा की भावना का संदेश दिया। ग्रामीणों के अनुसार उनके निधन से कटघारा गांव सहित पूरे शिवाजीनगर प्रखंड में शोक का माहौल है। उनके अंतिम संस्कार में भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

*24 अवतार धाम चकोठी मठ के उत्तराधिकारी चुने गए श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज, भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित! – Doorbeen News*

24 अवतार धाम चकोठी मठ के उत्तराधिकारी चुने गए श्री हरिशंकर दास शास्त्री जी महाराज, भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *