स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों को ACP/MACP लाभ देने की तैयारी, मांगा गया सेवा अभिलेख

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर। स्वास्थ्य विभाग के वर्ग-3 एवं वर्ग-4 कर्मचारियों को एसीपी (ACP) और एमएसीपी (MACP) का लाभ देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस संबंध में असैनिक शल्य चिकित्सक-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने जिले के सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

जारी पत्र के अनुसार, बिहार सरकार के वित्त विभाग के निर्देशों के आलोक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जुलाई 2026 में स्क्रीनिंग समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग के वर्ग-3 (स्टाफ नर्स ग्रेड ‘ए’ एवं एएनएम संवर्ग को छोड़कर) तथा वर्ग-4 कर्मचारियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ स्वीकृत करने पर विचार किया जाएगा।

सिविल सर्जन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि एसीपी/एमएसीपी लाभ के पात्र कर्मचारियों, जिनमें सेवानिवृत्त कर्मी भी शामिल हैं, की सेवा पुस्तिका में नियमानुसार सेवा संपुष्टि एवं अद्यतन सेवा सत्यापन की प्रविष्टि सुनिश्चित करते हुए विहित प्रपत्र के साथ मूल सेवा पुस्तिका कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मचारियों का प्रस्ताव एवं मूल सेवा पुस्तिका पहले से ही कार्यालय में जमा है, उन्हें दोबारा भेजने की आवश्यकता नहीं होगी। शेष सभी पात्र कर्मियों का प्रस्ताव एवं मूल सेवा पुस्तिका 25 जून 2026 तक अनिवार्य रूप से सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग ने समय सीमा के भीतर प्रस्ताव भेजने पर विशेष जोर देते हुए कहा है कि विलंब होने पर संबंधित कर्मचारियों को एसीपी/एमएसीपी लाभ मिलने में देरी हो सकती है।

*विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुआ मंथन, नियमित उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर – Doorbeen News*

विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर हुआ मंथन, नियमित उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया गया जोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *