व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें
Doorbeen News Desk। बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बिहार लोक भवन में गुरुवार को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय राज्यपाल-सह-कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन एवं माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने संयुक्त रूप से की।
बैठक में राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता, प्रशासनिक दक्षता और सुशासन को मजबूत करने के लिए चल रही विभिन्न सुधारात्मक पहलों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं और नवाचारों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।


समीक्षा के दौरान विश्वविद्यालयों में पारदर्शिता, डिजिटल प्रशासन, संस्थागत सुदृढ़ीकरण और शैक्षणिक उत्कृष्टता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया। राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक प्रक्रियाओं को अधिक जवाबदेह, तकनीक आधारित और छात्र हितैषी बनाया जाए।


बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि उच्च शिक्षा संस्थानों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशासन और आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
राज्य सरकार ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में विश्वविद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के लिए कई सुधारात्मक कदम लागू किए जाएंगे, ताकि बिहार की उच्च शिक्षा राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान स्थापित कर सके।



*प्रतिबंध के बावजूद मंदिर परिसर में बजते रहे अश्लील भोजपुरी गाने, विरोध करने वाले युवक की पीट-पीटकर हत्या; प्रशासनिक सख्ती पर उठे सवाल – Doorbeen News*





