समस्तीपुर में ताश खेल रहे युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करे

Doorbeen News Desk। समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में रविवार शाम ताश खेलने के दौरान एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घायल युवक का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, जबकि पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार, रविवार को करीब चार बजे सूचना मिली कि कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के गिट्टी मंडी के पास एक युवक को गोली मार दी गई है। सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थानाध्यक्ष और सदर-1 के अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दौरान घायल की पहचान कर्पूरीग्राम निवासी स्वर्गीय धीरेन्द्र सिंह के 30 वर्षीय पुत्र सोनू सिंह के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि सोनू सिंह अपने कुछ साथियों के साथ गिट्टी मंडी परिसर में ताश खेल रहा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उसे गोली मारकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने घायल युवक को तत्काल समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटनास्थल की जांच एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा भी की गई। पुलिस ने मौके से फायर की गई गोली का एक खोखा बरामद किया है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के आधार पर संदिग्ध अपराधी की पहचान कर ली गई है।

मामले के उद्भेदन और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। घायल के परिजनों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की सभी बिंदुओं पर गहन जांच की जा रही है और क्षेत्र की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

*कैंसर इलाज का भविष्य है प्रिसिजन मेडिसिन, सही मरीज को सही इलाज देना इसका लक्ष्य : डॉ. अभिषेक आनंद – Doorbeen News*

कैंसर इलाज का भविष्य है प्रिसिजन मेडिसिन, सही मरीज को सही इलाज देना इसका लक्ष्य : डॉ. अभिषेक आनंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *