दरभंगा और जयपुर के मध्य एक नई अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन

व्हाट्सएप से जुड़ने को क्लीक करें

Doorbeen News Desk: समस्तीपुर: रेलवे द्वारा यात्रियों के सुविधा के मद्देनजर खातीपुरा(जयपुर) -दरभंगा- खातीपुरा(जयपुर) अमृत भारत साप्ताहिक एक्सप्रेस का उद्घाटन खातीपुरा जयपुर से 21 जून, 2026 को उद्घाटन स्पेशल 09711 चलाकर किया जायेगा। इस गाड़ी का नियमित परिचालन गाड़ी सं. 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस का खातीपुरा से 22 जून, 2026 सेे तथा दरभंगा से 23 जून, 2026 सेे किया जायेगा। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 11, पेंट्रीकार का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी के 02 कोचों सहित कुल 22 कोच होंगे ।
उद्घाटन स्पेशल की समय सारणी –

गाड़ी सं. 09711 खातीपुरा-दरभंगा उद्घाटन स्पेशल 21 जून, 2026 को दिन रविवार को खातीपुरा (जयपुर) से 16.00 बजे प्रस्थान कर दौसा से 16.45 बजे, बांदीकुई से 17.30 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 18.32 बजे, भरतपुर से 19.32 बजे, ईदगाह आगरा से 20.17 बजे, टूण्डला से 21.20 बजे, इटावा से 22.22 बजे, दूसरे दिन कानपुर सेंट्रल से 01.15 बजे, उन्नाव से 01.57 बजे, ऐशबाग से 03.50 बजे, गोमतीनगर से 04.41 बजे, बाराबंकी से 05.18 बजे, गोंडा से 06.37 बजे, गोरखपुर से 09.55 बजे, कप्तानगंज 10.22 बजे, बगहा से 12.06 बजे, नरकटियागंज से 13.00 बजे, सिकटा से 13.25 बजे, रक्सौल से 14.00 बजे, बैरगनियां से 15.20 बजे, सीतामढ़ी से 16.15 बजे, जनकपुर रोड से 16.58 बजे तथा कमतौल से 17.50 बजे खुलकर 18.55 बजे दरभंगा पहुँचेगी।

*नियमित परिचालन की समय-सारणी -*

*गाड़ी सं. 19725 खातीपुरा(जयपुर)-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस* का नियमित परिचालन 22 जून, 2026 से शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन किया जायेगा। यह गाड़ी खातीपुरा से 22.30 बजे प्रस्थान कर दौसा से 23.00 बजे, बांदीकुई से 23.30 बजे, दूसरे दिन मण्डावर महुवा रोड से 00.12 बजे, भरतपुर से 01.05 बजे, ईदगाह आगरा से 01.55 बजे, टूण्डला से 03.25 बजे, इटावा से 04.30 बजे, कानपुर सेंट्रल से 07.30 बजे, उन्नाव से 08.08 बजे, ऐशबाग से 09.50 बजे, गोमतीनगर से 10.41 बजे, बाराबंकी से 11.18 बजे, गोंडा से 12.37 बजे, गोरखपुर से 15.55 बजे, कप्तानगंज से 16.40 बजे, बगहा से 18.06 बजे, नरकटियागंज से 19.00 बजे, सिकटा से 19.25 बजे, रक्सौल से 20.00 बजे, बैरगनियां से 21.20 बजे, सीतामढ़ी से 22.15 बजे, जनकपुर रोड से 22.58 बजे तथा कमतौल से 23.50 बजे खुल कर तीसरे दिन 00.55 बजे दरभंगा पहुँचेगी।

*गाड़ी सं. 19726 दरभंगा-खातीपुरा(जयपुर) अमृत भारत एक्सप्रेस* का नियमित परिचालन 23 जून, 2026 से रविवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन किया जायेगा। यह गाड़ी दरभंगा से 04.30 बजे प्रस्थान कर कमतौल से 04.52 बजे, जनकपुर रोड से 05.13 बजे, सीतामढ़ी से 06.05 बजे, बैरगनियां से 06.38 बजे, रक्सौल से 08.10 बजे, सिकटा से 08.30 बजे, नरकटियागंज से 10.15 बजे, बगहा से 11.10 बजे, कप्तानगंज से 13.10 बजे, गोरखपुर से 14.05 बजे, गोंडा से 16.40 बजे, बाराबंकी से 18.18 बजे, गोमतीनगर से 18.57 बजे, ऐशबाग से 19.20 बजे, उन्नाव से 21.08 बजे, कानपुर सेंट्रल से 22.05 बजे, इटावा से 23.55 बजे, दूसरे दिन टूण्डला से 02.05 बजे, ईदगाह आगरा से 03.05 बजे, भरतपुर से 04.00 बजे, मण्डावर महुवा रोड से 05.17 बजे, बांदीकुई से 07.20 बजे तथा दौसा से 07.55 बजे खुल कर 08.40 बजे खातीपुरा पहुँचेगी।

*गाड़ी सं. 19725/19726 खातीपुरा-दरभंगा-खातीपुरा अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन के परिणामस्वरूप दो ट्रेनों के समय-सारणी में संशोधन -*

1. *गाड़ी सं. 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का दरभंगा में आगमन समय में संशोधन* – दिनांक 28.06.2026 से गाड़ी सं. 15562 गोमतीनगर-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस का दरभंगा 01.15 के बजाए 01.50 बजे पहुंचेगी।

2. *गाड़ी सं. 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर के परिचालन समय में संशोधन* – गाड़ी सं. 55039 नरकटियागंज-बढ़नी पैसेंजर नरकटियागंज से 15.40 के बजाए दिनांक 23.06.2028 से संशोधित समयानुसार 16.45 बजे खुलकर 16.53 बजे चमुआ, 17.04 बजे हरिनगर, 17.15 बजे भैरोगंज, 17.25 बजे खरपोखरा, 17.44 बजे बगहा, 17.55 बजे आवसानी हाल्ट, 18.05 बजे वाल्‍मीकि नगर रोड तथा 18.36 बजे पनियहवा रुकते हुए आगे प्रस्थान करेगी ।

*समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक संपन्न, सांसदों ने रखे रेल विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े अहम सुझाव – Doorbeen News*

समस्तीपुर मंडल संसदीय समिति की बैठक संपन्न, सांसदों ने रखे रेल विकास और यात्री सुविधाओं से जुड़े अहम सुझाव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *